Kane williamson record
23 साल के Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, गुवाहाटी टेस्ट में अर्धशतक ठोककर की Kane Williamson के खास रिकॉर्ड की बराबरी
Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुवाहाटी टेस्ट (IND vs SA 2nd Test) के तीसरे दिन सोमवार, 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 97 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का ठोककर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम किए।
केन विलियमसन के खास रिकॉर्ड की बराबरी: यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र तक सर्वाधिक टेस्ट अर्धशतक बनाने के मामले में केन विलियमसन की बराबरी करते हुए पांचवें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने 52 टेस्ट इनिंग में 20 अर्धशतक ठोककर ये कारनामा किया और केन विलियमसन की बराबरी की। केन ने 23 साल की उम्र तक 62 टेस्ट इनिंग में 20 अर्धशतक ठोके थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (80 इनिंग में 29 अर्धशतक), रामनरेश सारवान (81 इनिंग में 25 अर्धशतक), एलिस्टर कुक (66 इनिंग में 23 अर्धशतक), और जावेद मियांदाद (58 इनिंग में 22 अर्धशतक) शामिल हैं।
Related Cricket News on Kane williamson record
-
IPL 2025: साईं सुदर्शन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गेल-विलियमसन और हेडन को छोड़ा पीछे
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्द्धशतक लगाकर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। ...
-
Kane Williamson ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में ठोके शतक, बना डाले कई खास रिकॉर्ड्स
केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक ठोककर कई सारे रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है। ...
-
केन विलियमसन ने तोड़ा गावस्कर औऱ हेडन का रिकॉर्ड,टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर…
न्यूजीलैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। विलियमसन के टेस्ट ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08