Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई के खिलाफ कर्नाटक की टीम मजबूत स्थिती में

8 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रेयस गोपाल (नाबाद 80), विकेटकीपर-बल्लेबाज कृष्णप्पा गौतम (79) के अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करते हुए उस पर

Advertisement
रणजी ट्रॉफी
रणजी ट्रॉफी ()
Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
Dec 08, 2017 • 06:49 PM

8 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रेयस गोपाल (नाबाद 80), विकेटकीपर-बल्लेबाज कृष्णप्पा गौतम (79) के अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करते हुए उस पर 222 रनों की बढ़त ले ली है। कर्नाटक ने दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 395 रनों के साथ किया। सटम्प्स तक गोपाल के कप्तान विनय कुमार 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।  इससे पहले, पहले दिन विनय कुमार ने छह विकेट लेकर मुंबई को पहली पारी में 173 रनों पर ढेर कर दिया था। इन छह विकेटों में विनय कुमार की हैट्रिक भी शामिल है। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

मुंबई को जल्दी आउट करने के बाद कर्नाटक ने गुरुवार का अंत एक विकेट के नुकसान पर 115 रनों के साथ किया था। 62 रन पर नाबाद लौटने वाले मयंक अपने खाते में 16 रन और जोड़कर शिवम मल्होत्रा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया।  कुनैन अब्बास ने भी दूसरे दिन अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शिवम दुबे की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। उन्होंने 137 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। 

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
December 08, 2017 • 06:49 PM

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

पवन देशपांडे आठ रन ही बना सके। उनका विकेट 218 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद गौतम और गोपाल ने टीम को 321 के स्कोर तक पहुंचाया। 111 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का मारकर गौतम दुबे का पांचवां शिकार बने।  गोपाल 151 गेंदों पर सात चौके मारकर खेल रहे हैं।  मुंबई के लिए दुबे ने पांच विकेट लिए। मल्होत्रा को एक विकेट मिला। 

Trending

Advertisement

Advertisement