India vs West Indies 2nd ODI Stats Preview: रोहित शर्मा-कुलदीप यादव इतिहास रचिन के करीब, तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में (Indian Batter Rohit Sharma)
India vs West Indies 2nd ODI Stats Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
रोहित के 12000 रन
रोहित शर्मा ने अभी तक खेले गए 289 वनडे मैच की 281 पारियों में 11927 रन बनाए हैं। अगर वह 73 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 12000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।