धोनी की धमाकेदार पारी से बेहाल हुआ केकेआर, CSK ने दिया 178 रन का टारगेट Images (IPL twitter)
3 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। धोनी की आतिशी पारी के बल पर सीएसके की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। धोनी ने कमाल करते हुए 43 रन बनाए। स्कोरकार्ड
अपनी पारी के दौरान धोनी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। धोनी आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के 3 सीजन में 23 से ज्यादा छक्का जमाने का कमाल कर दिखाया है। धोनी ने 2011, 2013 और 2018 में 23 से ज्यादा छक्के जमा चुके हैं। आईपीएल 2018 में धोनी 24 छक्का जमा चुके हैं।
धोनी के अलावा शेन वॉटसन ने 36 रन, फाफ डु प्लेसी ने 27 रन और साथ ही रैना ने 31 रनों का योगदान देने में सफल रहे। वहीं इन फॉर्म बल्लेबाज अंबाटी रायडू ने 21 रन बनाए।