Advertisement
Advertisement
Advertisement

WTC फाइनल और इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग में कम विकल्प बन सकते है भारत की चिंता का विषय, केएल राहुल के खेलने पर सस्पेंस

भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ

IANS News
By IANS News May 19, 2021 • 17:45 PM
Advertisement

हालांकि कुछ पूर्व चयनकर्ता इस बात से नाखुश दिखे कि ईश्वरन का चयन सही विकल्प है। ईश्वरन 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सत्र में बंगाल के लिए शीर्ष पांच बल्लेबाज भी नहीं थे।

चयन समिति के पूर्व सदस्य रहे सरनदीप सिंह ने कहा, "मैं ईश्वरन के चयन से चकित हुआ। मैंने पृथ्वी शॉ के बारे में सोचा था जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है। वह फॉर्म में भी हैं। पृथ्वी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। मैंने देवदत्त पडीकल के बारे में भी सोचा था, क्योंकि आपको घरेलू प्रदर्शन को भी देखना होगा।"

Trending


उन्होंने कहा, "पृथ्वी वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं, आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। अगर वह फॉर्म में हैं तो विपक्षी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए ईश्वरन की जगह पडीकल या पृथ्वी को चुना जाना चाहिए था।"

पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने कहा, "चयनकर्ताओं को इस बात का जवाब देना चाहिए कि इन्होंने अनुभवी बल्लेबाज के बदले ईश्वरन का चयन क्यों किया। मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

मौजूदा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने हालांकि आईएएनएस के फोन का जवाब नहीं दिया। चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों में ईश्वरन एकमात्र बल्लेबाज हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अरजान नागवसवाला तेज गेंदबाज हैं।

इस बीच, भारत को जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है जिसमें पृथ्वी, पडिकल और शिखर धवन को भी शामिल किया जा सकता है।



Cricket Scorecard

Advertisement