MS Dhoni dances on Desi Boyz wife Sakshi cannot stop laughing, watch video ()
9 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल रवैये और मैदान पर शानदार क्रिकेट कौशल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मैदान से बाहर भी, धोनी एक मजेदार व्यक्ति हैं।
इसका एक और सबूत हाल ही में एक वीडियो मे देखने को मिला है। जिसमें धोनी डांस करते हुए दिख रहे हैं और उनकी वाइफ साक्षी उनपर हस रही हैं। एक इंस्टाग्राम वीडियो में धोनी 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म के ‘देसी बॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये साफ नही है कि ये वीडियो कब शूट किया गया है।
आपको बता दें कि ये गाना जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है और धोनी और जॉन की दोस्ती जगजाहिर है। दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर आप दिवाना हो जाएगें