इंग्लैंड को तगड़ा झटका, पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हुए Jos Buttler (England Batter Jos Buttler)
Pakistan ODI Tri Series 2026: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण अगले महीने पाकिस्तान में हने वाली वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर दौरे में खेलने को लेकर भी संशय है।
बटलर की जगह जॉर्डन कॉक्स विकेटकीपर और मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
गुरुवार को हेंडिग्ले में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के दौरान बटलर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे लेकिन फिर बल्लेबाजी के लिए दोबारा वापस लौटे।