Ms Dhoni took the ball to show it to bowling coach says coach ravi Shastri (Twitter)
19 जुलाई,(CRICKETNMMORE)। हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अंपायरों से गेंद मांगकर पवेलियन ले जाते हुए दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
दरअसल हुआ ये कि टीम इंडिया के मैच हारने के बावजूद भी धोनी ने पवेलियन लौटते हुए फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया) और माइकल गफ (इंग्लैंड) से गेंद मांगी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कयास लगने लगे कि शायद धोनी रिटायरमेंट का एलान करने वाले हैं। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS