भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज (IND vs WI 1st Test) का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम मे खेला गया था जहां नमन धीर (Naman Dhir) को टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि नमन अपने पहले मुकाबले में खुद के तौलिए के कारण ही अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लेने से चूक गए।
नमन धीर को नहीं मिला विकेट: ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में घटी। नमन धीर टीम इंडिया के लिए पांचवें गेंदबाज़ के तौर पर गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ जॉन कैंपबेल को बोल्ड कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि नमन धीर को यहां पर विकेट नहीं मिला।
इसका बड़ा कारण हैं, नमन धीर का खुद का तौलिया। दरअसल, जब नमन धीर ने जॉन कैंपबेल को ये बॉल डाला तब उनके पजामा के पीछे फंसा तौलिया अचानक ही नीचे गिर गया। यही कारण है जॉन कैंपबेल ने गेंद को खेलने से मना कर दिया और वो विकेट के सामने से हट गए।