Advertisement

फैंस देर रात चिल्ला रहे थे रोहित-रोहित, हिटमैन रुके और कर दिया ये काम

Rohit Sharma की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वहीं रोहित शर्मा भी अपने फैंस का दिन बनाने में कभी भी पीछे नहीं हटते। रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 10, 2022 • 15:15 PM
Cricket Image for फैंस देर रात चिल्ला रहे थे रोहित-रोहित, हिटमैन रुके और कर दिया ये काम
Cricket Image for फैंस देर रात चिल्ला रहे थे रोहित-रोहित, हिटमैन रुके और कर दिया ये काम (Rohit Sharma Fan Moments (Image Source: Google))
Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनेमस्तमौला अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इस बीच रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के बाद का है। इस वीडियो में फैंस स्टेंड से मैच खत्म होने के बाद रोहित-रोहित चिल्लाते हुए नजर आते हैं।

रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले फैंस की लाउड चीयर को सुनते हैं और फैंस का दिन बना देते हैं। रोहित शर्मा हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन करते हैं इसके बाद इशारों के माध्यम से रोहित फैंस से घर जाकर सोने के लिए कहते हैं।

Trending


ऐसा पहली बार नहीं है कि रोहित शर्मा से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो इससे पहले भी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं जिनमें उन्हें फैंस के साथ मस्ती करते हुए देखा जा चुका है।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर रहा है शानदार: रोहित शर्मा को हाल ही में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा का अब तक का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने 230 वनडे 44 टेस्ट और 125 टी-20 मैच में अब तक रनों का अंबार लगाया हुआ है। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 9283 रन दर्ज हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement