Lucknow: IPL 2025 Toss: SRH vs RCB (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा।
आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने शेड्यूल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच रखा है, लेकिन इस वेन्यू पर मैच आयोजित होगा या नहीं इसका फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी करेगी।
बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-डे के इंतजामों की मॉक ड्रिल देखने के बाद ही अंतिम मंजूरी देगी।