IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया ने चाय तक नहीं गवाया कोई विकेट, लेकिन न्यूजीलैंड से 352 रन पीछे (India reach 16/0 at the break, still trailing New Zealand by 352 run)
India vs New Zealand 1st Testt: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चाय के समय तक बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। अभी भी न्यूजीलैंड से भारतीय टीम 352 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 11 रन औऱ केएल राहुल 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई। जिसमें हेनरी निकल्स ने 355 गेंदों में नाबाद 175 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों में 118 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 394 गेंदों मे 216 रन की बेहतरीन साझेदारी की।
बता दें कि तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन से आगे खेलने उतरी थी।