T20 World Cup Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ जिसमें दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है। अश्विन जिन्होंने आखिरी बार जुलाई 2017 में भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच खेला था उनकी टीम में वापसी ने कई लोगों को हैरान किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 3 कारण कि आखिर क्यों 4 साल बाद इतने बड़े इवेंड के लिए अश्विन की टीम में वापसी हुई।
1- वॉशिंगटन सुंदर का चोटिल होना: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा, 'वाशिंगटन सुंदर घायल हैं। जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आपको एक ऑफ स्पिनर की जरूरत होती है। यूएई की पिचों पर स्पिनरों को सहायता मिलती है इसलिए ऑफ स्पिनर का टीम में होना महत्वपूर्ण है।'
2- आईपीएल में लगातार करते आ रहे हैं शानदार प्रदर्शन: रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भी इस बात को माना है और कहा, ' अश्विन ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उन्होंने टीम में अपने लिए जगह बनाई है।'