Rachin Ravindra ने किया कमाल, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने (Image Source: AFP)
New Zealand vs Sri Lanka Super 8: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो क आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया।
रचिन ने पहले बल्लेबाजी में 22 गेंदों में तीन चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 32 रन की पारी खेली और कीवी टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इसके बाद गेंदबाजी में चार ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका और दुशन हेमंथा को अपना शिकार बनाया।
रचिन टी-20 इंटरनेशनल में 30 से ज़्यादा रन बनाने और चार विकेट लेने वाले न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर वह पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप मैच में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन हैं।