Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का छक्कों का रिकॉर्ड

13 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें वनडे में एक छक्के मारने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 13, 2018 • 18:43 PM
 Rohit Sharma breaks Sachin Tendulkar record of sixes in ODI
Rohit Sharma breaks Sachin Tendulkar record of sixes in ODI ()
Advertisement

13 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें वनडे में एक छक्के मारने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

भारतीय पारी के 25वें ओवर में रोहित शर्मा ने तबरेज शम्सी की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने दो दशक लंबे अपने करियर में 264 छक्के मारे थे। खबर लिखे जाने तक रोहित ने 82 रन बना लिए हैं, जिसमें 4 छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही उनके वनडे क्रिकेट में 265 छक्के हो गए हैं।

Trending


क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement