rohit sharma most t20 sixes for India ()
1 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 इंटरनेशनल में बड़ा इतिहास रच दिया। रोहित टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बनए गए हैं।
रोहित शर्मा ने भारतीय पारी के 11वें ओवर में कॉलिन मुनरो की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खबर लिखे जाने तक रोहित ने अपनी पारी में 4 छक्के जमा दिए थे, जिससे टी20 में उनके छक्कों की संख्या 268 हो गई थी।
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 265 छक्के दर्ज हैं। PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें