India Probable Playing XI Vs West Indies 2nd ODI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
मोहम्मद सिराज को मिल सकती है जगह: तिरुवनंतपुरम वनडे में भारतीय टीम की तेज गेंदबाज़ी थोड़ी कमजोर दिखी। आलम ये रहा कि मेजबान टीम को वेस्टइंडीज का पहला विकेट चटकाने के लिए 19.2 ओवर लगे और उन्होंने 135 रनों की साझेदारी कर ली। यही वज़ह है अब दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को ऐड किया जा सकता है।
32 वर्षीय मोहम्मद सिराज एक आक्रमक गेंदबाज़ हैं, जो कि भारत के लिए 50 वनडे में 76 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा सिराज के नाम 48 टेस्ट में 144 विकेट और 17 टी20 इंटरनेशनल में 17 विकेट दर्ज हैं। वो भारतीय तेज गेंदबाज़ों को मजबूती दे सकते हैं।