भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम का मुंबई पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जब रोहित अपनी मां पूर्णिमा से मिले तो उनकी मां अपने बेटे को देखकर भावुक हो गईं। जैसे ही उनकी मां ने अपने बेटे को देखा उन्होंने रोहित शर्मा को गले लगा लिया और चूमने लग गईं। उनके इस प्यारे मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया तीन दिनों तक वेस्टइंडीज में फंसे रहने के बाद आखिरकार बारबाडोस से वापस लौटी और दिल्ली पहुंची। पूरी टीम को फैंस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत दिया। इसके बाद पूरी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली जहां उन्होंने नाश्ता किया और बाद में टीम इंडिया ओपन बस विजय परेड के लिए मुंबई पहुंची।
भारतीय कप्तान ने मुंबई पहुंचने पर अपने माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा से भी मुलाकात की, जहां उनकी मां उन्हें देखकर भावुक हो गईं। पूर्णिमा ने रोहित को बार-बार चूमा और गले लगाया, इस दिल को छू लेने वाले पल को मीडिया ने कैद कर लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, रोहित की मां ने ये भी बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट भी था लेकिन बेटे से मिलने के लिए उन्होंने इस अपॉइंटमेंट को पीछे छोड़ दिया।
Goosebumps the mother's love.
— Sanjana Ganesan (@iSanjanaGanesan) July 4, 2024
Such a cute moment between Captain Rohit Sharma and his mother. #VictoryParade #Mumbai pic.twitter.com/6kmVnl0om2