India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के जड़े। भले ही सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
सैमसन ने भारत की पारी की पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रिचर्ड नगारवा की गेंद पर छक्का जड़ा। सैमसन पर भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस दो बार वर्ल्ड कप के एक मैच में पहले ओवर में छक्का जड़ने का कारनामा किय़ा है। इससे पहले उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच के पहले ओवर में छक्का जड़ा था।
उनके अलावा यूसुफ पठान, मुरली विजय, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने एक-एक बार टी-20 वर्ल्ड कप मैच के पहले ओवर में छक्का जड़ने का कारनामा किया है।
Hitting Six in 1st over of a T20WC match
— (@Shebas_10dulkar) February 26, 2026
(Indians)
2007 - Yusuf Pathan (v Mohd Asif, 0.4)
2010 - Murali Vijay (v Dawlat Ahmadzai, 0.5)
2024 - Rohit Sharma (v Shaheen, 0.3)
2026 - Ishan Kishan (v Saurabh Netravalkar, 0.5)
2026 - Sanju Samson (v R Trumpelmann, 0.6)
2026 - Sanju… pic.twitter.com/rhQe80J98H