Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौरव गांगुली BCCI अध्यक्ष बनते ही बना देंगे अनोखा रिकॉर्ड, 65 साल बाद भारतीय क्रिकेट में होगा ऐसा

14 अक्टूबर,नई दिल्ली।  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अगला अध्यक्ष बनना तय है। बोर्ड द्वारा जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है।   बीसीसीआई के अध्यक्ष पद...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 14, 2019 • 15:32 PM
Sourav Ganguly BCCI
Sourav Ganguly BCCI (IANS)
Advertisement

बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट में एक खास कीर्तिमान बना लेंगे। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे कप्तान होंगे जो बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

इससे पहले साल 1954 में पूर्व भारतीय कप्तान महाराजकुमार विजयनगरम यानी विज्जी बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। विज्जी ने 1936 में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। 
महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने 2014 में अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी,लेकिन उन्हें पूर्व रूप से ये जिम्मेदारी नहीं मिली थी। 

Trending


गांगुली 2015 से क्रिकेट एसोसिएसन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

गौरतलब है कि गांगुली को ऐसे कप्तान के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने भारतीय टीम को उप-महाद्वीप के बाहर जितना सिखाया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2003 वर्ल्ड कप फाइनल खेली। गांगुली की कप्तानी में युवराज सिंह, जहीर खान,वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला, जो सभी आगे जाकर भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार बने। 



Cricket Scorecard

Advertisement