आखिर क्यों 'रिवर्स स्वीप' नहीं खेलते थे चेतेश्वर पुजारा? खुद इस राज से उठाया पर्दा (Image Source: IANS)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि 'रिवर्स स्वीप' जैसे आधुनिक आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश करना उनके बैटिंग स्टाइल के लिए सही नहीं होता। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने से वह अपना विकेट गंवा सकते थे।
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की ओर से 103 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें 43.60 की औसत के साथ 7,195 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले। इसके अलावा, पुजारा ने भारत के लिए 5 वनडे मुकाबले भी खेले।
पूर्व क्रिकेटर ने यह बात 'जियो हॉटस्टार' पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ एक हल्के-फुल्के अंदाज में की। उनसे शास्त्री ने मजाक में पूछा था कि अगर उन्हें करियर की शुरुआत में रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस करने को कहा जाता, तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?