New Zealand: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे फॉर्मेट के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे की ताजा रैंकिंंग में मिचेल ने कोहली को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ हाल में संपन्न तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहते हुए अपनी टीम को पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतने में सफलता दिलायी थी। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में मिचेल के शतक के बाद माना जा रहा था कि वह आईसीसी की अगली रैंकिंग में वनडे फॉर्मेट के शीर्ष बल्लेबाज बन जाएंगे। मिचेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
पिछली बार जारी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। विराट अब दूसरे स्थान पर चले गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में विराट ने भी 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया था।