विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार को होगा भारतीय टीम का ऐलान (Image Source: IANS)
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होने जा रहा है, जिसके लिए भारत शनिवार शाम को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा।
महिला चयन समिति की तरफ से टीम को अंतिम रूप देने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा करेंगे।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टीम के अलावा, पांच-सदस्यीय चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा करेगी। भारत-इंग्लैंड के बीच यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले 28 मई से 2 जून के बीच खेली जाएगी।