शनिवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम को होगा ऐलान, बीसीसीआई मुख्यालय में होगी बैठक (Image Source: IANS)
भारत की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान शनिवार शाम मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में किया जाएगा, लेकिन टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं के सामने कई दुविधाएं हावी रहेंगी।
महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाना है। भारत की नजरें खिताब पर रहने वाली हैं।
चयन समिति की बैठक बीसीसीआई मुख्यालय में होगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया जाएगा।