आईपीएल 2026: धर्मशाला में पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस के बीच जंग, फैंस को पीबीकेएस के प्लेऑफ में पहुं (Image Source: IANS)
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच गुरुवार को एचपीसीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 58वां मैच खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे हैं।
पंजाब किंग्स के एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हार होगी। पंजाब किंग्स प्लेऑफ के बेहद करीब है। हमने पंजाब किंग्स की जीत के लिए बुधवार को भंडारा भी किया था। हम इस मैच में जीतकर ही लौटेंगे। यकीनन किंग्स इस सीजन टॉप-4 में अपनी जगह बनाएंगे।"
एक महिला फैन ने कहा, "मुझे नेहल वढेरा और प्रभसिमरन सिंह काफी पसंद हैं। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगी। हम फाइनल मैच में एक बार फिर इस टीम को खेलता देखेंगे।"