'कार्तिक शर्मा मध्यक्रम के एक बेहतरीन बल्लेबाज बन रहे हैं': अंबाती रायुडू (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'टाइमआउट' शो पर रायुडू ने कहा कि एलएसजी के खिलाफ कार्तिक शर्मा बेहद तैयार नजर आए।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी तैयारी जबरदस्त रही है। वह एक ऐसी टीम के खिलाफ खेलने के लिए तैयार थे जिसमें अच्छे तेज गेंदबाज हैं। इससे पता चलता है कि उनकी तैयारी एकदम सटीक थी। उनकी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंद की लेंथ को जल्दी भांपने की काबिलियत की शानदार थी।"