सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार की शाम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। एसआरएच के सहायक कोच जेम्स फ्रैंकलिन इस जीत का श्रेय कप्तान पैट कमिंस की तकनीकी समझ और गेंदबाजी के लिए उनके द्वारा बनाई रणनीति को दिया।
पंजाब किंग्स के सबसे खतरनाक बल्लेबाज प्रियांश आर्य को कमिंस ने पहले ओवर में ही आउट कर दिया। इसे फ्रैंकलिन ने कमिंस की सोची समझी रणनीति बताया।
फ्रैंकलिन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि योजना पहले से बनी थी। हमारे गेंदबाज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ मैच से पहले बहुत काम करते हैं। मुझे लगता है कि कभी-कभी आपको जरूरी नहीं कि वैसी ही गेंद फेंकनी पड़े जैसी शायद फील्ड उम्मीद कर रही हो। हमने पहले भी गेंद देखी थी। उसने उसी तरह की लाइन पर काफी अच्छे बाउंस के साथ गेंदबाजी की और मौका बनाया। हमारे सभी गेंदबाज अच्छी तरह से जानते हैं कि पैट प्रियांश को एक्सपोज करने और मौका बनाने में कामयाब रहा। कमिंस ने प्रियांश के रूप में पहला विकेट दिलाया।"