सऊदी अरब 'ड्यून्स लीग टी20' शुरू करने जा रहा, देश में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना लक्ष्य (Image Source: IANS)
क्रिकेट की दुनिया में एक और टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। यह लीग सऊदी अरब में खेली जाएगी। 'ड्यून्स लीग टी20' के नाम से शुरू हो रही इस लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन से मंजूरी मिल गई है। इस लीग में वैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्यून्स लीग टी20' की शुरुआत अक्टूबर में हो सकती है। लीग में 6 टीमें होंगी, और मैच जेद्दा के पास ताइफ में खेले जाएंगे।
सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन ने पिछले साल के अंत में इस लीग के लिए शुरुआती प्लान की घोषणा करते हुए कहा था कि इसे सऊदी अरब को 'वैश्विक क्रिकेट के नक्शे पर लाने' और सऊदी अरब की क्रिकेट प्रतिभा को विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है।