स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के नेपाल दौरे के लिए 15-सदस्यीय टीम घोषित की है। इस दौरे पर स्कॉटलैंड प्रतियोगिता के एक अहम चरण में मेजबान टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों का सामना करेगी।
स्कॉटलैंड स्टैंडिंग में अपनी शानदार फॉर्म को बनाए रखने के लिए उत्सुक होगा, क्योंकि इस दौरे पर कीमती प्वाइंट दांव पर हैं और क्वालिफिकेशन की दावेदारी भी बढ़ रही है। टीम में कुछ रोमांचक युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओली जोन्स को टीम में जगह मिली है। वहीं, माइकल इंग्लिश 2024 में अपने यादगार डेब्यू के बाद लगातार आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 122 गेंदों में 107 रन बनाए थे और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे। कप्तान रिची बेरिंगटन एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे, जिन्होंने मौजूदा साइकिल में अब तक 738 रन बनाए हैं।