टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश की पहली पारी 413 पर सिमटी, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने लिए 5 विकेट (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 413 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 301 रन से की थी, लेकिन दूसरे दिन के पहले सेशन में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट लिए। इस वजह से कभी बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही बांग्लादेश की पारी 413 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश की पारी में दूसरे दिन का आकर्षण अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का अर्धशतक रहा। रहीम ने 179 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। वह आठवें विकेट के रूप में आउट हुए।