'यह हमारी सरकार की एक बड़ी गलती है,' बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने पर खफा शाकिब (Image Source: IANS)
अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की गैरमौजूदगी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस फैसले को बड़ी गलती और क्रिकेट प्रेमी देश के लिए बड़ा झटका बताया।
शाकिब ने ईयूटी20 बेल्जियम जर्सी लॉन्च इवेंट के दौरान पत्रकारों से कहा, "मेरा मानना है कि सरकार की तरफ से यह बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने उस वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।"
शाकिब का मानना है कि किसी ग्लोबल टूर्नामेंट से बाहर रहना फैंस और खिलाड़ियों, दोनों को दुख पहुंचाता है, खासकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट का बहुत ज्यादा भावनात्मक महत्व है।