Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यहां बीसीए स्टेडियम (कोटांबी) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। डीसी पहली बार डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीतने उतरेगी, जबकि आरसीबी अपने शानदार अभियान को खिताब के साथ खत्म करना चाहेगी।
शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, और ऋचा घोष जैसे भारतीय सितारे मंच सजाएंगे, जबकि मारिजाने कैप और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी विदेशी खिलाड़ी मुकाबले को और खास बनाएंगी। जब जेमिमा और स्मृति आमने-सामने होंगी, तब मैदान पर दोस्ती और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा। कई मुकाबलों में 'करो या मरो' की स्थिति से गुजरते हुए डीसी ने फाइनल में जगह बनाई है। यह उनका चौथा प्रयास है, और टीम पर दबाव भी उतना ही ज्यादा रहा है। वहीं आरसीबी ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा दिखाया। आठ में से छह मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली आरसीबी आत्मविश्वास से भरी हुई है। एलिस पेरी की गैरमौजूदगी में ग्रेस हैरिस ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी है।