Advertisement

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों में पचासा जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा सुरेश रैना का महारिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav 7000 T20 Runs) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 12, 2024 • 09:37 AM
Suryakumar Yadav completes 7000 Runs in T20 Cricket Breaks Suresh Raina's Record
Suryakumar Yadav completes 7000 Runs in T20 Cricket Breaks Suresh Raina's Record (Image Source: BCCI)
Advertisement

7000 टी-20 रन

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखर धवन, सुरेश रैना,एमएस धोनी,रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गजों ने यह मुकाम हासिल किया था। 

Trending


सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्यकुमार बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, वह 249 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। सूर्यकुमार ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 251 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। 

सबसे तेज 7000 टी-20 पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

नाम                पारी
केएल राहुल      197

विराट कोहली    212

शिखऱ धवन      246

सूर्यकुमार यादव 249

सुरेश रैना         251

रोहित शर्मा       258  

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। मुंबई के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह ने 5 वितेट हासिल किए। जिसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक बनाए। 



Cricket Scorecard

Advertisement