Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जानिए

31 जुलाई। बर्मिघम| टेस्ट की नंबर-1 टीम भारत के सामने एक नई चुनौती इंतजार कर रही है। यह चुनौती है इंग्लैंड की। दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है।

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat July 31, 2018 • 17:57 PM
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान Images
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान Images (Twitter)
Advertisement

भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे बड़ी चुनौती यहां के हालात से तालमेल बिठाना है। इंग्लैंड दौरे से रवाना होने से पहले भारत में हुए संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बात को माना था कि टेस्ट सीरीज को सबसे आखिरी में रखने से उनके खिलाड़ियों को परिस्थतियों से सामंजस्य बिठाने में फायदा मिलेगा। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

इस समय इंग्लैंड का मौसम देखा जाए तो यहां गर्मी का माहौल है। टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि "इस समय इंग्लैंड में खेलना वैसा ही है जैसा भारत में मुंबई या चेन्नई में खेलना।" इस लिहाज से यह भारत के पक्ष की स्थिति नजर आती है। 

Trending




Cricket Scorecard

Advertisement