Advertisement

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक ठोककर बनाया World Record, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 23, 2024 • 10:19 AM
IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक ठोककर बनाया World Record, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक ठोककर बनाया World Record, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने (Image Source: Google)
Advertisement

जायसवाल आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में दो शतक जड़े हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी मुंबई के खिलाफ ही जड़ा था। 

टी-20 में यह जायसवाल का तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह 22 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, उनमुक्त चंद और अहमद शहजाद ने 3-3 शतक लगाए हैं। 

Trending


आईपीएल में एक टीम के खिलाफ दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और जोस बटलर ने यह कारनामा किया है। 

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जायसवाल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 116 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। देवदत्त पडिक्कल पहले नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि जायसवाल के शतक के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए। 

Also Read: Live Score

इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। जायसवाल के अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।
 



Cricket Scorecard

Advertisement