डीसीडब्लू प्रमुख ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की (Image Source: Google)
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर जगह खाली कराने के बाद ट्विटर पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
मालीवाल ने साक्षी मलिक को जबरन पुलिस हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, यह साक्षी मलिक हैं। ओलंपिक पदक विजेता, पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार विजेता। आज उन्हें दिल्ली की सड़कों पर ऐसे घसीटा गया।
एक अन्य ट्वीट में पुनिया को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए मालीवाल ने कहा,यह बजरंग पुनिया है। वह एक ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार विजेता भी हैं। उन्होंने महिला पहलवानों के लिए न्याय के लिए लड़ने को लेकर अपना पूरा करियर जोखिम में डाल दिया है। उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने घसीटा और हिरासत में लिया है!