कश्मीर के युवा खिलाड़ियों से मिलकर अपार खुशी हुई: डॉ. मनसुख मंडाविया (Image Source: IANS)
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कश्मीर के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने अपने एक्स अकाउंट पर खिलाड़ियों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि कश्मीर के युवा खिलाड़ियों से मिलकर अपार खुशी हुई। यह जानकर गर्व हुआ कि खेलो इंडिया ने उनके जीवन में सकारात्मक और निर्णायक बदलाव लाया है।
उन्होंने लिखा, "इन जोशीले युवाओं ने संकल्प लिया कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में वे कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देंगे।"