कुमामोटो मास्टर्स: लक्ष्य सेन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने (कुमामोटो मास्टर्स: लक्ष्य सेन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने)
लक्ष्य सेन कुमामोटो मास्टर्स एकल वर्ग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने कोकी वतनबे को हराकर खिताब अपने नाम किया।
सेन ने 1 घंटे 4 मिनट तक चले मुकाबले में स्थानीय और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे वतनबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया।
टाइटल जीतने के साथ, लक्ष्य 2023 में शुरू हुए कुमामोटो मास्टर्स टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे पहले, वह टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बने थे।