File Photos: IANS: Manu Bhaker will be felicitated with the Major Dhyan Chand Khel Ratna award (Image Source: IANS)
Major Dhyan Chand Khel Ratna: निशानेबाजी को आधुनिक समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक प्रतिष्ठित खेल का दर्जा प्राप्त है। भारतीय निशानेबाजों ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बड़ी सफलता हासिल की है और देश का नाम रोशन किया है। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने जहां स्वर्ण पदक जीता था, वहीं 2024 में पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भी कांस्य पदक जीता था।
कॉमनवेल्थ गेम्स और निशानेबाजी पर आधारित प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 2010 में आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था।
भारतीय टीम ने 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीते थे।