Sabalenka starts strong, beats Kostyuk to enter second round (Image Source: Google)
French Open: नंबर 2 वरीय आर्यना सबालेंका ने रविवार को यहां दुनिया की नंबर 39 यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
इस जीत ने सबालेंका के 2023 के जीत-हार के रिकॉर्ड को 30-5 तक पहुंचा दिया है। वह रौलां गैरो से पहले खेले अपने आठ टूर्नामेंटों में से सात में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची हैं जिनमें से पांच तो फाइनल हैं।
25 वर्षीय सबालेंका का अगला मुकाबला पन्ना उदवर्डी और इरीना शिमानोविच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।