Indian women's hockey team ends tour with thrilling 2-1 win over Australia 'A' (Image Source: Google, Photo credit: Hockey India)
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ए को 2-1 से हरा कर सकारात्मक अंदाज में दौरा समाप्त किया।
भारत के लिए नवनीत कौर (10) और दीप ग्रेस एक्का (25) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अबीगैल विल्सन (22) ने एकमात्र गोल किया।
पिछला मुकाबला 3-2 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ए ने आत्मविश्वास के साथ शुरूआत की। गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम के बचाव में सतर्क रहीं, विपक्षी टीम को सर्कल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।