ग्लोबल मोटो जीपी के कर्मशियल राइट्स होल्डर- डोर्ना स्पोर्ट्स की 12-सदस्यीय टीम ने हाल ही में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रेस की तैयारियों का जायजा लेने लिए भारत का एक एडवांस टोही रेकी पूरा किया। रेकी करने वाली टीम में डोर्ना के इवेंट्स डायरेक्टर- नोर्मा लूना के नेतृत्व में मोटो जीपी मार्केटिंग और स्पॉन्सरशिप टीमों के अधिकारी भी शामिल थे।
इस दौरे का उद्देश्य 22-24 सितंबर को होने वाली रेस से पहले बहुप्रतीक्षित मोटो जीपी भारत की तैयारियों का जायजा लेना था। लूना के साथ डेनियल ट्रुजिलो (तकनीकी निदेशक), एनरिक एगुइलर (लाइव कवरेज निदेशक) सहित अन्य अधिकारी भी थे। इस टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन करने के साथ-साथ प्रसारण सेटअप सुविधाओं का निरीक्षण करने और विश्व स्तरीय कार्यक्रम का निर्धारण करने के लिए विभिन्न अन्य आवश्यक पहलुओं की जानकारी हासिल करने के लिए सर्किट का सर्वेक्षण किया।
भारत में इस इवेंट के प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के सीओओ पुष्कर नाथ श्रीवास्तव देश के इस सबसे बड़े वार्षिक खेल आयोजन के लिए बीआईसी क्षमता को लेकर आश्वस्त दिखे। पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने कहा, इस मेगा इवेंट के लिए 124 दिनों से भी कम समय बचा है। इस कारण हमने आपरेशंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। डिटेल्ड मार्केटिंग, ब्रांडिंग, स्पांसरशिप और रेस के प्रसारण से संबंधित बातचीत भी की गई। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मोटो जीपी भारत वैश्विक ²ष्टिकोण से और साथ ही हमारे लिए, सरकार के साथ-साथ भारतीय स्टेक होल्डर्स के लिए कितना महत्वपूर्ण है।