ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय अभिनव बिंद्रा ने विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के दौरान पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की को रोकने के लिए खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।
बिंद्रा ने प्रदर्शनकारी भारतीय पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। दिल्ली पुलिस ने रविवार को पदक विजेता पहलवानों के साथ धक्का-मुक्की की थी और उन्हें हिरासत में लिया था। पुलिस ने जंतर मंतर पर उनके धरना स्थल पर लगे टेंट को भी ध्वस्त कर दिया था।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया व साक्षी मलिक और एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट को दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई, खींचा गया और घसीटा गया, इसके बाद उन्हें दिल्ली के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया और देर रात तक वहीं रखा गया।