Rahul congratulates Neeraj Chopra (Image Source: Google)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में नीरज चोपड़ा को विश्व में नंबर एक बनने पर मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि यह खेल के लिए उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, नीरज चोपड़ा को पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में विश्व नंबर एक बनने पर बधाई! यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और आपकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का एक उदाहरण है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
भारत के टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा सोमवार को नवीनतम पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए और विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी रैंकिंग में नए विश्व नंबर 1 हैं।