Malaysia Masters 2023: Malvika, Ashmita advance to main draw; Sankar, Mithun crash out (Image Source: Google)
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालिहा ने मंगलवार को यहां आशिता एरिना में अपने क्वालीफायर जीतकर मलेशिया मास्टर्स 2023 के महिला एकल इवेंट के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया।
महिला एकल बैडमिंटन रैंकिंग में 40वीं मालविका ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट के क्वालीफिकेशन दौर में चीनी ताइपे की सियांग टी लिन को 43 मिनट में 21-12, 21-19 से हराया।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की शुरूआत धीमी रही और पहले गेम में वह 3-6 से पीछे चल रही थी, इसके बाद उन्होंने स्थिति बदल दी और पहला गेम जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरे गेम में मालविका ने 9-2 से सात अंकों की बढ़त बना ली। हालांकि, सियांग टी लिन ने शानदार वापसी की और ब्रेक के समय सिर्फ दो अंकों से पिछड़ी हुई थीं।