PKL 10: Dabang Delhi KC captain Naveen Kumar ruled out of remainder of season with injury (Image Source: IANS)
Dabang Delhi KC: दबंग दिल्ली केसी के कप्तान और रेडर नवीन कुमार घुटने की चोट के कारण प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 20 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। पीकेएल फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रेडर को 27 दिसंबर को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई और उनकी सर्जरी की जाएगी, जिसे ठीक होने में छह महीने से अधिक का समय लगेगा।
पीकेएल फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, "27 दिसंबर को जयपुर के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट के बाद, दबंग दिल्ली के.सी. के नवीन कुमार प्रो कबड्डी लीग 10 के मौजूदा सीजन में आगे भाग नहीं ले पाएंगे।"