गुलमर्ग बनेगा शीतकालीन खेलों का वैश्विक केंद्र: डॉ. मनसुख मांडविया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के दूसरे चरण के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने भविष्य में गुलमर्ग को एक प्रमुख वैश्विक शीतकालीन खेल केंद्र में परिवर्तित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कश्मीर की भूमि में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में गुलमर्ग शीतकालीन खेलों का वैश्विक केंद्र बनेगा।"
डॉ. मांडविया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुलमर्ग में होने वाले भविष्य में होने वाले शीतकालीन खेलों के संस्करणों में खेलों को पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मिलाकर 15 दिवसीय एकीकृत खेल आयोजन के रूप में विस्तारित किया जाएगा।