मुझे बहुत खुशी है कि मेरे कारण आज लड़कियां गांव से बाहर जा रही हैं: सविता पूनिया (Image Source: IANS)
भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी सविता पूनिया ने खेलों में लड़कियों की बढ़ती दिलचस्पी को लेकर खुशी जताई है। दिल्ली में आयोजित चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के 'सशक्त महिलाएं, विकसित भारत' के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सविता पूनिया भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और संस्थागत क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण और सक्रिय भागीदारी के बिना सच्ची राष्ट्रीय प्रगति अधूरी रहती है। कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सविता पूनिया ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
सविता ने कहा कि रियो ओलंपिक में जब भारतीय महिला हॉकी टीम पदक जीतकर आई, तो उसे यह आस जगी कि देश की बेटियां भी खेल में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि पदक जीतने के बाद महिला हॉकी टीम की हर मांग को पूरा किया जाता है।