शिकार और आत्मरक्षा के लिए शुरू हुई शूटिंग, जिसने ओलंपिक में बटोरी वाहवाही (Image Source: IANS)
धनुष-बाण के प्रयोग के बाद शिकार और आत्मरक्षा के लिए बंदूक का इस्तेमाल होने लगा था। 1000 ईस्वी के आसपास चीन में 'फायर लांस' जैसे उपकरण सामने आ गए थे। इसके बाद 13वीं शताब्दी तक धातु के बैरल वाली बंदूकों की मदद से लोग अपना निशाना साधने लगे और धीरे-धीरे यही निशानेबाजी शौकिया खेल बनने लगी।
1477 में बवेरिया में पहली बार निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 'मैचलॉक' हथियारों से निशानेबाजी की गई। 16वीं सदी तक यूरोप में राइफल से निशानेबाजी एक लोकप्रिय शौक बन गई थी।
भारत में 16वीं शताब्दी के दौरान पानीपत के युद्ध में बाबर की सेना ने बंदूकों का इस्तेमाल किया था। 18वीं सदी में निशानेबाजी को जीवित पशु-पक्षियों के बजाय कृत्रिम लक्ष्यों के लिए शौकिया खेल के रूप में खेला जाने लगा।