Crispin chettri
Advertisement
फुटबॉल : भारत ने थाईलैंड में होने वाले महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर के लिए घोषित की टीम
By
IANS News
June 16, 2025 • 19:22 PM View: 468
Crispin Chettri: भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने सोमवार को एशियाई फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) के तत्त्वावधान में 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की। क्वालीफायर मुकाबले थाईलैंड में आयोजित हो रहे हैं।
क्वालीफायर के लिए 23 खिलाड़ियों की अंतिम सूची शुरुआती मुकाबले से पहले ही घोषित की जाएगी। ब्लू टाइग्रेस (भारतीय महिला टीम) को क्वालीफायर के ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उनका सामना मंगोलिया (23 जून), तिमोर लेस्ते (29 जून), इराक (2 जुलाई) और मेजबान थाईलैंड (5 जुलाई) से होगा।
ग्रुप विजेता मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंतिम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे। महिला एशिया कप ब्राजील में 2027 में आयोजित फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट होगा।
Advertisement
Related Cricket News on Crispin chettri
-
हमारा लक्ष्य योग्यता के आधार पर महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है : क्रिस्पिन छेत्री
Asian Cup: भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने नए मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपना पहला राष्ट्रीय शिविर शुरू किया है, जहां वे 20-26 फरवरी को शारजाह, यूएई ...
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement